छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही – अवैध नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03.04.2026 को थाना पद्मनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रविशंकर स्टेडियम के पीछे चैनल गेट के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली टेबलेट रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, मोबाइल फोन, नगदी एवं एक मोटर सायकल बरामद किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 8, 22(ख), 27(क) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

▪️घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने हेतु नशीली टेबलेट की बिक्री

▪️घटनास्थल :

रविशंकर स्टेडियम के पीछे, चैनल गेट के पास, दुर्ग

▪️आरोपी का विवरण :

1. गुलशन कौशल, उम्र 29 वर्ष, निवासी कसारीडीह गुरुघासी दास वार्ड, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग

2. सुमित भोई, उम्र 34 वर्ष, निवासी बांसपारा, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

▪️जप्ती सामग्री :

1. N-ZEP 10, Nitrazepam Tablets IP – कुल 97 नग टेबलेट

2. ALPHA 0.5 टेबलेट – 10 नग

3. 02 नग मोबाइल फोन

4. नगदी 400/- रुपये

5. 01 मोटर सायकल (एवेंजर)
कुल कीमती लगभग 98,200/- रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर पुलिस टीम की सक्रियता एवं तत्परता सराहनीय रही।

▪️दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button