अन्‍यअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

ग्राम जोरातराई से 02 नग बकरा चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 25.03.2026 को प्रार्थी बन्नी अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी बजरंग चौक ग्राम जोरातराई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 24.03.2026 की शाम अपने बकरों को घर में रखने के पश्चात दिनांक 25.03.2026 की सुबह निरीक्षण करने पर 02 नग बकरा गायब पाए गए। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुपहिया वाहन में बकरा ले जाते हुए दिखाई दिया।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 160/2026 धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रूआबांधा क्षेत्र से आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों द्वारा चोरी किए गए बकरों को काटकर बेच दिया गया तथा प्राप्त राशि खर्च करना बताया गया।

▪️ घटना का कारण :

आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु चोरी की घटना कारित करना।

▪️ घटनास्थल :

बजरंग चौक, ग्राम जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का विवरण :

1. मोहम्मद शफी, उम्र 50 वर्ष, निवासी आजाद चौक, मस्जिद के पास, रूआबांधा, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग

2. ओमप्रकाश वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी आजाद चौक, मस्जिद के पास, रूआबांधा, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग

▪️ जप्ती सामग्री :

1. दुपहिया स्कूटी वाहन

2. धारदार हथियार

3. घटना के समय पहने कपड़े एवं चप्पल

4. नगदी रकम

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर, दिलीप सिदार, राजीव दुबे एवं महेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा सीसीटीवी कैमरों का उपयोग कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button