छत्तीसगढ़रायपुर

होली के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी…

इंद्रजीत सिंह छोटू के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट

रायपुर। होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मिलकर उन्हें होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

रंग-गुलाल लगाकर दी बधाई

समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी सौहार्द तथा भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल (बिट्टू भैया) भी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें भी होली की शुभकामनाएं दीं।

सौहार्द और सामाजिक एकता का दिया संदेश

मुलाकात के दौरान समाज में भाईचारे, आपसी प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि होली जैसे त्योहार समाज को जोड़ने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का अवसर देते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button