छत्तीसगढ़दुर्ग

होली पर्व के मद्देनजर 68 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को तलब कर कड़ी समझाइश, फिंगरप्रिंट दर्ज…

दुर्ग मुख्य बिंदु :

होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु भिलाई नगर एवं छावनी अनुविभाग क्षेत्र के कुल 68 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दिनांक 27.02.2026 को कंट्रोल रूम सेक्टर-06 भिलाई में तलब किया गया।

संक्षिप्त विवरण :

आगामी होली त्यौहार के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को उपस्थित कर कड़ी समझाइश दी गई। सभी व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट दर्ज कर उनका सत्यापन किया गया।

उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशा सेवन/विक्रय, मारपीट, हुड़दंग अथवा कानून व्यवस्था भंग करने पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाएगी। आवश्यकतानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराओं के अंतर्गत बाउंड ओवर कार्यवाही की जाएगी।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर,भिलाई नगर अनुविभाग के सी एस पी सत्य प्रकाश तिवारी, छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा,पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों, सीसीटीएनएस स्टाफ एवं कंट्रोल रूम स्टाफ की समन्वित एवं सक्रिय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व को आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं। किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button