छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई के प्रमोद सिंह बने भाजपा प्रदेश आईटी सेल सहसंयोजक, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी…

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने आईटी सेल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई सूची में भिलाई जिले से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता प्रमोद सिंह को प्रदेश आईटी सेल का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। संगठनात्मक और डिजिटल गतिविधियों में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

15 वर्षों का आईटी सेल अनुभव बना नियुक्ति का आधार

प्रमोद सिंह पिछले करीब 15 वर्षों से आईटी सेल में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालते आ रहे हैं।
डिजिटल कैंपेन, संगठनात्मक समन्वय और तकनीकी प्रबंधन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पार्टी के प्रति निरंतर समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए प्रदेश स्तर पर पदोन्नति दी गई है।

प्रदेश नेतृत्व के प्रति जताया आभार

नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रमोद सिंह ने प्रदेश संगठन और आईटी सेल नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लै और दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल का धन्यवाद किया।

बोले — विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा पूरा प्रयास

प्रमोद सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। संगठन के निर्देशानुसार आईटी सेल को और मजबूत बनाने तथा डिजिटल स्तर पर पार्टी की उपस्थिति बढ़ाने में सक्रिय योगदान देंगे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button