
जिला दुर्ग के छावनी थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। कैंप-01 इलाके में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और नगदी सहित पूरी चोरी गई संपत्ति बरामद कर ली गई है।
कहां हुई थी चोरी की वारदात
पीड़िता गुरचरण कौर (23 वर्ष) ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुपचुप मोहल्ला, कैंप-01 भिलाई स्थित उनके घर में रात के समय अज्ञात व्यक्ति घुसा और अलमारी में रखे चांदी के जेवर, मोबाइल और नकदी चोरी कर ले गया।
मामले में BNS की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच में ऐसे पकड़ में आया आरोपी
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचना के आधार पर संदेही परमजीत सिंह उर्फ गोल्डी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार कर लिया।
इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पूरी चोरी गई संपत्ति जब्त की गई।
क्या-क्या सामान हुआ बरामद
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से:
-
चांदी का ब्रेसलेट – 3 नग
-
चांदी की पायल – 2 नग
-
चांदी का सिक्का – 1 नग
-
बच्चे का चांदी का कड़ा – 1 नग
-
चांदी की बाली – 1 नग
-
मोबाइल फोन – 4 नग
-
नगदी – ₹2000
बरामद किए गए। कुल अनुमानित कीमत करीब ₹15,000 बताई गई है।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस की जनता से अपील
पुलिस ने नागरिकों से घर से बाहर जाते समय दरवाजे और ताले सुरक्षित रखने, पड़ोसियों को सूचना देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।




