छत्तीसगढ़भिलाई

कुरूद में निधन पर यूथ सिख सेवा समिति बनी सहारा, मानवता की मिसाल पेश…

भिलाई | समाज सेवा समाचार

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह।
कुरूद से प्राप्त एक दुखद सूचना पर यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई ने त्वरित मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंद परिवार की सहायता कर मानवता की एक अनुकरणीय मिसाल पेश की।

कुरूद में हुआ आकस्मिक निधन, परिवार को थी मदद की जरूरत

हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली कि खुर्सीपार निवासी प्रेम सिंह जी अपनी बहन के घर कुरूद गए हुए थे, जहां अचानक उनका निधन हो गया। मृतक के परिजनों में केवल उनकी बहन और छोटी पुत्री ही मौजूद थीं, ऐसे में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के लिए परिवार को सहयोग की अत्यंत आवश्यकता थी

सूचना मिलते ही सक्रिय हुई यूथ सिख सेवा समिति

इस संवेदनशील मामले की जानकारी मिलते ही यूथ सिख सेवा समिति भिलाई से सहायता का आग्रह किया गया। समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया और निर्देश दिए कि परिवार को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए

अंतिम संस्कार में दिया पूर्ण सहयोग

इंद्रजीत सिंह जी के मार्गदर्शन में समिति के सदस्यों ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर परिवार के साथ खड़े रहकर अंतिम संस्कार की समस्त प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष मलकित सिंह जी, डॉ. हरजींदर सिंह जी सहित अन्य सेवा भावी सदस्य उपस्थित रहे।

सेवा और संवेदना का सशक्त उदाहरण

यूथ सिख सेवा समिति भिलाई द्वारा की गई यह पहल समाज में सेवा, करुणा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का प्रेरणादायक उदाहरण है। समिति का यह प्रयास यह संदेश देता है कि दुख की घड़ी में कोई भी अकेला नहीं होता

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button