छत्तीसगढ़दुर्ग

काम्बिंग गश्त के दौरान 24 स्थायी एवं 40 फरार वारिण्टयों को किया गया गिरफ्तार…

दुर्ग- दिनांक 07.01.2026 को *शहरी क्षेत्र के सभी थाना चौकी क्षेत्रों में रात्रि 12.00 बजे से प्रातः 04.00 बजे तक काम्बिंग कराई। कौमिंग गश्त के दौरान *24 स्थायी वारण्ट जिसमें दुर्ग, सुपेला से 5-5, जामुल से 4, मोहन नगर, भिलाई नगर से 3-3, भिलाई भट्टी, नेवई, वैशाली नगर एवं कुम्हारी से 01-01 वारण्ट की तामीली की गई।

इसी प्रकार *सुपेला से 06, पद्मनाभपुर, नेवई से 4-4, दुर्ग, पुलगांव, भिलाई नगर, स्मृतिनगर, खुर्सीपार एवं कुम्हारी से 3-3, मोहन नगर, भिलाई भट्टी, वैशाली नगर एवं पुरानी भिलाई से 2-2 कुल 40 गिरफ्तारी वारण्टों की तामीली की जाकर वारिण्टयों को जेल दाखिल किया गया है।

*काम्बिंग गश्त के दौरान ही 102 गुण्डा बदमाशों, 39 निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर उन्हें मौके पर अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु आवश्यक समझाईश दी गई। रात्रि में अनावश्यक *घूमने वालें 60 संदिग्धों से बारीकी से पूछताछ कर उनके पहचान प्राप्त कर समझाईश दिया गया।

काम्बिंग गश्त थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में उनके थाना चौकी के बल के साथ किया गया इसकी मानिटरिंग राजपत्रित अधिकारियों व्दारा की गई।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button