छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने स्वच्छता अभियान में किया शामिल हुए…

दुर्ग – पूज्य संत सतपाल महाराज जी के प्रेरणा से मानव उत्थान समूह द्वारा दुर्ग पटेल चौक पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने साफ़ सफाई किया और लोगों को स्वच्छता अपनाने प्रेरित किया।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें इसे अपनाने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही हमारा स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है।

इस अवसर पर महात्मा अंनता बाई, श्रीमती तुलसी साहू, केशव पटेल, रोहित नायक, संतोष साहू, राजेश निषाद, हुलास राय, आई बी नागवंशी, पंचराम साहू, मूलचंद वर्मा, एल आर ढ़लेंद्र सहित मानव सेवा दल के सदस्य उपस्थित रहे।

विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेश वासियों को कलैंडर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह नया वर्ष हमारे लिए एक नए अवसर है और हमें इसे सकारात्मक और स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button