छत्तीसगढ़भिलाई

कलेक्टर जनदर्शन में दर्ज शिकायत पर नाली से अवैध निर्माण को हटाया गया…

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत अवैध कब्जा एवं निर्माण को हटाने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के तारतम्य में सभी जोन क्षेत्र में अवैध कब्जा एवं निर्माण को हटाने की कार्यवाही निगम द्वारा लगातार की जा रही है।

कलेक्टर जनदर्शन में दर्ज शिकायत के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी के सामने मुख्य मार्ग में नाली के उपर किये ढलाई तथा ईंट व पत्थर डाल कर नाली को जाम किया गया था, जिसके कारण नाली की सफाई करने में समस्या आ रही थी। निगम आयुक्त के निर्देशानुसार एवं प्राप्त शिकायत के आधार पर जोन-2 एवं 3 के राजस्व टीम द्वारा अवैध ढलाई को जेसीबी के माध्यम से हटाने की कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, बसंत देवांगन, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, जोन स्वास्थ अधिकारी शंकर साहनी स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह अनिल शुक्ला, कृष्ण कुमार सुपैत, मदनमोहन तिवारी,समीर अहमद, कार्तिक सहित स्वास्थ्य एवं राजस्व टीम उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button