अन्‍यछत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई: कोसा नगर गौधाम में श्री सत्यनारायण महापूजा का आयोजन…

गौ आश्रय केंद्र सुपेला में धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश

भिलाई। कोसा नगर गौधाम, सुपेला भिलाई स्थित गौ आश्रय केंद्र में भव्य श्री सत्यनारायण महापूजा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

राजस्थान से आए गौसेवक भारत गोपाल महाराज का सानिध्य

इस अवसर पर राजस्थान से पधारे गौसेवक भारत गोपाल जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। महाराज श्री ने उपस्थितजनों को ‘गो सम्मान आव्हान अभियान’ की विस्तृत जानकारी दी।

भगवद गीता भेंट कर किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान भारत गोपाल जी महाराज ने भगवद गीता की पावन प्रति भेंट कर इंद्रजीत सिंह छोटू जी का सम्मान किया। इस अवसर पर गौसेवा, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता पर विचार साझा किए गए।

समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

महापूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से
परशुराम देवांगन, कांतिलाल जी, आलोक चंद्राकर जी, मनीष गुप्ता जी, सुनील यादव जी, संजय तिवारी जी सहित अनेक गणमान्य जन शामिल हुए।

महिला समूह और सर्व समाज कल्याण समिति की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में नई उड़ान शहर स्तरीय समिति महिला समूह की अध्यक्ष रेखा बघेल, कोषाध्यक्ष रम्भा साहू, सचिव उर्मिला जी तथा सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज़ कुरैशी, निर्मल सिंह ‘निम्मे’,रमन राव, इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, राम हिंदरिया, रिज्जू सिंह, पंकज शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

गौसेवा और सामाजिक समरसता का संदेश

कार्यक्रम का समापन गौसेवा, सामाजिक समरसता और सनातन मूल्यों के संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button