अन्‍यछत्तीसगढ़भिलाई

स्वर्गीय बीरा सिंह स्मृति 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन…

भिलाई सेक्टर–1 स्थित पंत स्टेडियम में स्वर्गीय बीरा सिंह जी की स्मृति में आयोजित 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल जी, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी, भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल जी तथा हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों द्वारा फाइनल मुकाबले में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। यह चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 दिसंबर को संपन्न हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 48 टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 17 तथा पुरुष वर्ग की 31 टीमें शामिल रहीं।

फाइनल परिणाम

महिला वर्ग :
प्रथम — रायपुर
द्वितीय — दुर्ग
तृतीय — SAI , रायपुर
चतुर्थ — बेमेतरा

पुरुष वर्ग :
प्रथम — एस.ई.सी. रेलवे
द्वितीय — रायगढ़
तृतीय — रायपुर
चतुर्थ — SAI, रायपुर

इस अवसर पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’, छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा, उपाध्यक्ष अकरम खान, सचिव हेम प्रकाश नायक, एसोसिएट सचिव विनोद नायर, सुरेश पिल्लै, गुरमीत सिंह, एस. एन. नेमा, नईमुद्दीन हंफी, सुशांत डे, निर्मल सिंह, शेख महमूद, अमित सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साथ ही सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज़ कुरैशी, जसवंत सिंह सैनी, अनिल चौधरी, निर्मल सिंह ‘निम्मे’, रिज्जू सिंह, वाजिद अंसारी, रमन सारथी, गुरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा, सुनील यादव सहित विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी, कोच एवं सहायक स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button