छत्तीसगढ़दुर्ग

भाजपा अंडा निकुम मंडल में विशेष पुनरीक्षण SIR एवं संगठनात्मक बैठक निकुम रेस्ट हाउस में सम्पन्न

आज भाजपा अंडा निकुम मंडल की बैठक रेस्ट हाउस निकुम में सम्पन्न हुई।बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची के अध्ययन कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। SIR मंडल कार्यशाला प्रभारी प्रखर वक्त शिवेंद्र परिहार ने कहा कि पात्र नागरिकों के मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने एवं अमान्य नामों को हटाने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

ताकि आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची पूर्णतः सही और पारदर्शी रहें। बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं कि सक्रिय भूमिका, मतदाता जागरुकता अभियान को गति देने तथा हर पात्र नागरिक को मतदान के अधिकारी से जोड़ने हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए गए।

साथ ही बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर भी विचार – विमर्श हुआ।सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणी योजनाओं को अधिक प्रभावी रूप से जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।साथ ही कार्यक्रम में SIR में संगठन सशक्तिकरण एवं बूथ स्तर तक कार्य विस्तार को लेकर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के द्वारा महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।

उन्होंने ने कहा हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना लोकतंत्र की सच्ची शक्ति हैं। कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा जिसका उम्र 18 से ऊपर है नया मतदाता,उसको जोड़वाना है जो मतदाता बाहर रहता है दो जगह नाम हैं उसको एक जगह से कटवाना है मतदाता सूची का पूर्ण रूप से पारदर्शी तरीके से प्रकाशित हो,ये सरकार की मनसा है इसके तहत 12 राज्यों में काम चल रही हैं।

साथ ही पूर्व केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कार्यक्रम में अपने विचार साझा किया, कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख ने किया। और संचालन महामंत्री पुराण देशमुख ने किया प्रमुख रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष, मनोज सोनी, मुख्य वक्त शिवेंद्र परिहार, जिला कोषाध्यक्ष व पार्षद ओमप्रकाश जैन मंडल अध्यक्ष लीकेश्वर देशमुख, महामंत्री डीलेश्वर गब्बर साहू, पुराण देशमुख, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर जनपद सदस्य,बेला यादव पूर्व केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन सोसाइटी अध्यक्ष भैयालाल साहू सरपंच भागवत पटेल, मनोज गोलू चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, खेमलाल चंद्राकर लेखु दास, धनश्याम दिल्लीवार विजय लक्ष्मी कन्नौजिया, सीमा देशमुख पवन देवांगन सुमन कोसे कामता प्रसाद, दिल्लीवार, रेणु देशमुख बूथ अध्यक्ष वेद प्रकाश देशमुख,सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button