छत्तीसगढ़भिलाई

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती कार्यक्रमों में से एक वृहद पदयात्रा का आयोजन,,,,,

देश के लोह पुरुष अखंड भारत के स्वप्न द्रष्टा सरदार वल्लभभाई पटेल की 185 जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है अन्य कार्यक्रमों में से एक बृहद पद यात्रा का आयोजन दुर्ग शहर में दिनांक 12 नवंबर दिन बुधवार को प्रातः 9:00 बजे से दुर्ग के पटेल चौक में प्रारंभ होगी।

आयोजित कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि आयोजित देश की अखंडता को लेकर सदैव प्रयत्नशील रहने वाले महापुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वी जयंती में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है इन्हीं कार्यक्रमों में से एक पदयात्रा का आयोजन किया जाना है।

दुर्ग शहर में यह पदयात्रा पटेल चौक से प्रारंभ होंगी जो महात्मा गांधी स्कूल से होते हुए, होटल मान चौक ,तकिया पारा चौक, पोलसाय पारा होते हुए, श्री शिवम मॉल के सामने से ,अग्रसेन चौक, शहीद चौक, सिंधी कॉलोनी मार्ग से होते हुए ,राजेंद्र पार्क चौक, संविधान चौक, मोनोनाइट चर्च के सामने से, सुराना कॉलेज मार्ग, रानी लक्ष्मीबाई चौक, कन्हैया पुरी चौक, महाराजा चौक दुर्ग में समाप्त होगी।

आयोजित पद यात्रा में आप सभी दुर्ग जिले के भारतीय जनता पार्टी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधि गण , पार्षद, कार्यकर्ता,समस्त जनप्रतिनिधि गण,शक्ति केंद्र एवं बुथ स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ता अपनी गरिमामयी एवं आम जनमानस उपस्थिति अवश्य प्रदान करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button