छत्तीसगढ़राजनीति

हरियाणा के बाद अब इन राज्यों में फेरबदल कर सकती है कांग्रेस, ये बन सकते हैं अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी एक के बाद एक कई राज्यों में अपने नेतृत्व में बदलाव कर रही है। कांग्रेस ने सोमवार को हरियाणा में बड़ा फेरबदल करते हुए  राव नरेंद्र सिंह को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। अब जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस गोवा और राजस्थान प्रदेश में भी जल्द ही बड़ा फेरबदल कर सकती है।

गोवा में किसका नाम आगे?

कांग्रेस पार्टी हरियाणा के बाद गोवा और राजस्थान प्रदेश में जल्द ही बड़ा फेरबदल कर सकती है। हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता की नियुक्ति के बाद अब पार्टी गोवा और राजस्थान प्रदेश में नेतृत्व में बदलाव की तैयारी में है। सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, गोवा में गिरीश चोडानकर को पार्टी अपना नया प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। चोडानकर अभी पार्टी के तमिलनाडु और पुडुचेरी के प्रभारी हैं।

राजस्थान में कौन है आगे?

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस राजस्थान में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है। हालांकि, इसमें थोड़ा समय लग सकता है। राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिन नामों पर चर्चा हो रही है उसमें छत्तीसगढ़ के पार्टी महासचिव सचिन पायलट, मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी और गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके और हिंडोली से पार्टी विधायक अशोक चांदना के नाम शामिल हैं। अगर सूत्रों की माने तो सचिन पायलट इस रेस में अभी सबसे आगे हैं।

आपको बता दें कि अगर कांग्रेस पार्टी अपने कुछ महासचिव और प्रभारियों को प्रदेश भेजने का फैसला लेती है तो पार्टी के केंद्रीय संगठन में भी फेर बदल करने होंगे। ऐसे में आने वाले दिनो में कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक पदों पर भी नियुक्तियां हो सकती हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button