छत्तीसगढ़दुर्ग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को भाजपा जनों बूथ स्तर पर श्रवण की…

दुर्ग – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माह के अंतिम रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के 126 वे संस्करण को भाजपा जनों ने भाजपा जिला तक सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में श्रवण की इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 23 के बूथ नंबर 56 पर श्रवण की उनके साथ मुख्य रूप से दुर्ग शहर की महापौर अलका बाघमार, जिला मंत्री नवीन पवार,मंडल भाजपा अध्यक्ष हरीश चौहान, पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष अरविंदर खुराना, बुथ अध्यक्ष पिन्दर बल पार्षद मनोज सोनी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात में बता रहे थे कि मन की बात’ में आप सभी से जुड़ना, आप सभी से सीखना, देश के लोगों की उपलब्धियों के बारे में जानना, वाकई मुझे बहुत सुखद अनुभव देता है।

एक दूसरे के साथ अपनी बातें साझा करते हुए, अपनी ‘मन की बात’ करते हुए, हमें पता ही नहीं चला कि इस कार्यक्रम ने 125 एपिसोड पूरे कर लिए| आज इस कार्यक्रम का 126वां एपिसोड है और आज के दिन के साथ कुछ विशेषताएँ भी जुड़ी हैं | आज भारत की दो महान विभूतियों की जयंती है। मैं बात कर रहा हूँ, शहीद भगत सिंह और लता दीदी की।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे बताया कि अमर शहीद भगत सिंह, हर भारतवासी, विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज है। निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूट कर भरी थी। देश के लिए फांसी के फंदे पर झूलने से पहले भगत सिंह जी ने अंग्रेजों को एक पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूँ कि आप मुझे और मेरे साथियों से युद्धबंदी जैसा व्यवहार करें।

इसलिए हमारी जान फांसी से नहीं, सीधा गोली मार कर ली जाए। यह उनके अदम्य साहस का प्रमाण है। भगत सिंह जी लोगों की पीड़ा के प्रति भी बहुत संवेदनशील थे और उनकी मदद में हमेशा आगे रहते थे। मैं शहीद भगत सिंह जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

आज लता मंगेशकर की भी जयंती है | भारतीय संस्कृति और संगीत में रुचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। उनके गीतों में वो सब कुछ है जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है। उन्होंने देशभक्ति के जो गीत गाए, उन गीतों ने लोगों को बहुत प्रेरित किया।

भारत की संस्कृति से भी उनका गहरा जुड़ाव था। मैं लता दीदी के लिए हृदय से अपनी श्रद्धांजलि प्रकट करता हूँ। साथियो, लता दीदी जिन महान विभूतियों से प्रेरित थीं उनमें वीर सावरकर भी एक हैं, जिन्हें वो तात्या कहती थीं। उन्होंने वीर सावरकर जी के कई गीतों को भी अपने सुरों में पिरोया।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात कहा कि लता दीदी से मेरा स्नेह का जो बंधन था वो हमेशा कायम रहा। वो मुझे बिना भूले हर साल राखी भेजा करती थीं | मुझे याद है मराठी सुगम संगीत की महान हस्ती सुधीर फड़के जी ने सबसे पहले लता दीदी से मेरा परिचय कराया था और मैंने लता दीदी को कहा कि मुझे आपके द्वारा गाया और सुधीर जी द्वारा संगीतबद्ध गीत ‘ज्योति कलश छलके’ बहुत पसंद है।

भाजपा जिला तक सुरेंद्र कौशिक बताएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में अपने संबोधन ने कहा कि मुझे आपको ये बताते हुए बहुत खुशी है कि भारत सरकार भी छठ पूजा को लेकर एक बड़े प्रयास में जुटी है। भारत सरकार छठ महापर्व को UNESCO की Intangible Cultural Heritage List यानि UNESCO की सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कराने का प्रयास कर रही है।

छठ पूजा जब UNESCO की सूची में शामिल होगी तो दुनिया के कोने-कोने में लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर पाएंगे। कुछ समय पहले भारत सरकार के ऐसे ही प्रयासों से कोलकाता की दुर्गा पूजा भी UNESCO की इस list का हिस्सा बनी है।

हम अपने सांस्कृतिक आयोजनों को ऐसे ही वैश्विक पहचान दिलाएंगे तो दुनिया भी उनके बारे में जानेगी, समझेगी, उनमें शामिल होने के लिए आगे आएगी। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि हर बार की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रेरणादायक और देश की उन विभूतियों को जो जिनके बारे में आप जानते नहीं उनकी जानकारी प्राप्त होती है देश की सभ्यता संस्कृति खेल साहित्य इन सभी से हम रूबरू होते हैं।

मन की बात श्रवण करने वालों में जिला महामंत्री दिलीप साहू,जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, हर्षा चंद्राकर, सरिता मिश्रा मनोज सोनी राजीव पांडेय अशोक राठी मंत्री गिरेश साहू शैलेंद्र शैंडे गायत्री वर्मा शैलेंद्र मांडवी नवीन पवार कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित प्रवक्ता दिनेश देवांगन मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक संतोष सोनी मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता ने मन की बात श्रवण की।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button