छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

पीलिया की आशंका पर भिलाई इस्पात संयंत्र नगर सेवाएं विभाग अलर्ट….

भिलाई – पीलिया फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुए संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग द्वारा टाटा लाईन, कैंप – 2 की सतत निगरानी पीलिया के प्रसार की आशंका को ध्यान में रखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र का नगर सेवाएं विभाग सतर्कता रखते हुए लगातार दो दिन से कैम्प क्षेत्र के संयंत्र के अधीनस्थ एरिया की सतत निगरानी की जा रही हैं।

4 और 5 अगस्त को नगर सेवाएं विभाग के पी एच ई के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने घर-घर जाकर दौरा किया और जानकारी एकत्र की हैं। समाचारों से प्राप्त जानकारी के आधार पर नगर सेवा विभाग ने 04 अगस्त को टाटा लाइन क्षेत्र कैंप – 2 का दौरा किया और पीलिया, गंदे एवं पीले पानी आने के बारे में जानकारी ली। दूसरे दिन 05 अगस्त को भी नगर सेवा विभाग कर्मचारियों एवं अधिकारियों की संयुक्त टीम टाटा लाइन कैंप – 2 क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में एक भी स्थान से गंदे पानी की शिकायत नहीं मिली हैं। आज की तिथि तक भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत आने वाले कैंप क्षेत्र में स्थित मेंटेनेंस ऑफिस में गंदा पानी मिलने की कोई भी शिकायत दर्ज नहीं है। पी एच डी की की लगातार दो दिनों से कैंप क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं तथा इस क्षेत्र में निगरानी रख रहे हैं।

बी.एस.पी. प्रबंधन के द्वारा बनाए गए टाटा लाइन कैंप – 2 एरिया में मकान के पीछे बैक लाइन में अधिकांश जगह लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके साथ–साथ बी.एस.पी. मकानों के आसपास छोड़े गए खाली जगहों पर अवैध रूप से अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया हैं। सीवरेज चैंबर और पीने की पाइप लाइन के ऊपर भी अतिरिक्त निर्माण कर रखा गया है।

जिससे सीवरेज चैंबर, पीने के पाइप लाइन की मरम्मत तथा बैकलेन की सफाई में पी.एच.ई. विभाग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैकलेन में अतिक्रमण के बावजूद भी सीवरेज लाइन की सफाई नियमित रूप से की जा रही है।
टाटा लाइन एरिया में संयंत्र के अलावा नगर निगम द्वारा भी पानी की सप्लाई की जाती है।

इसके अलावा उस एरिया में कई आवासधारियों द्वारा बोरवेल के माध्यम से भी पीने का पानी का उपयोग किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र में विभाग द्वारा बी.एस.पी. के आवासों के पानी का सैंपल जांच हेतु लिया जा रहा है। संयंत्र के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कैम्प क्षेत्र के नागरिंको से पीलिया की आशंका को ध्यान में रखते हुए पानी उबाल कर या फिल्टर वॉटर पीने की अपील की है।

साथ ही साथ सभी वैध आवासधारियों से आग्रह किया गया है कि यदि किसी भी प्रकार का प्रदूषित पेयजल से जुड़ी शिकायत आये तो तत्काल कैंप में स्थित पी.एच.ई. रखरखाव कार्यालय में शिकायत दर्ज करायें। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर सेवा के कर्मचारीगण एवं अधिकारीगण तत्परता के साथ शिकायत का निराकरण करने हेतु प्रतिबध्द है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button