छत्तीसगढ़दुर्ग

थाना उतई की कार्यवाही, सोने के आभुषण एवं मोबाईल चोर गिरफ्तार…

दुर्ग । दिनांक 07.06.25 को प्रार्थी शशी कुमार उपाध्याय निवासी उमरपोटी थाना उतई ने थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.06.2025 को इनके घर गृह प्रवेश एवं पूजा कार्यक्रम था जो सम्पन्न होने के बाद रात्रि में घर वाले मेहमान करीबन 01.00 बजे सो गए। सुबह 04.00 बजे प्रार्थी का भांजा उठा तो देखा कि घर का गेट खुला था

घर के अंदर सामान चेक करने पर सोने के आभुषण एवं 03 नग मोबाईल को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 331(4), 305(2) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नकबजनी के आरोपियों की पता तलाश हेतु विशेष टीम का गठन किया गया।

एवं घटना स्थल तथा उमरपोटी व नेवई क्षेत्र में लगे करीबन 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। जिस पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम

01. अमित पाण्डेय पिता अनिल पाण्डेय उम्र 28 वर्ष

02. गौरव यादव उर्फ आसू पिता रामनेत यादव उम्र 19 वर्ष

03. सुमीत पाल पिता गौतम पाल उम्र 27 वर्ष एवं एक अन्य अपचारी बालक सभी निवासी स्टेशन मरोदा एचएससीएल कालोनी दुर्गा मंदिर थाना नेवई जिला दुर्ग

04. सलमान कुरैशी पिता गुलाब कुरैशी उम्र 19 वर्ष निवासी आशा नगर वार्ड 21 रेवाडीह राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव का रहने वाला बताये।

जिसे कड़ाई से पुछताछ करने पर दिनांक घटना को प्रार्थी के मकान से सोने के आभुषण एवं 03 नग मोबाईल को चोरी करना स्वीकार किये। चोरी गये उक्त मशरूका सोने के आभुषण गले का हार कीमती 2,00,000 रू0 एवं 03 नग मोबाईल जुमला कीमती 3,17,000 रू0 को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया। दिनांक 08.06.2025 को सभी आरोपी एवं अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त समस्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक विपिन रंगारी, सहायक उप निरीक्षक नेमन सिंह साहू, प्र0आर0 महेश देवांगन, आरक्षक दुष्यंत लहरे, राजीव दुबे एवं छगन साहू तथा एसीसीयू के सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत, प्र0आर0 मेघराज चेलक, आर0 अजय ढीमर, राजकुमार चन्द्रा, अश्वनी यदु, चित्रसेन साहू की सराहनीय भूमिका रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button