
भिलाई/ प्रार्थी विनय गोयल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसका लाईट इण्डस्ट्रीयल एरिया भिलाई में पवन इण्डस्ट्रीज के पीछे स्थित स्टील फेब्रिकेटर फैक्ट्री है। दिनांक 30.05.2025 के शाम 06ः00 बजे फैक्ट्री बंद कर अपने घर चला गया था। दिनांक 31.05.2025 को वापस आकर देखा तो इसके आफिस के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।
आफिस में रखे सामान लोहे का सब्बल, पाईप, हथौड़ी, छैनी, पंखा, सीपीयू, स्पीकर, सभी प्रकार के टूल्स नहीं था, जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। प्राथी की रिपोर्ट थाना जामुल में अप. क्र.- 382/2025 धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी के दौरान घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा अवलोकन किया गया, हुलिया के आधार पर संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी दीपक विश्वकर्मा से पूछताछ करने पर अपने नाबालिक साथी के चोरी करना बताते हुए चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की सम्पत्ति को बरामद किया गया है। आरोपी दीपक विश्वकर्मा उम्र 25 साल निवासी खुर्सीपार को आज दिनांक 04.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि महफूज खान, बेनी सिंह, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान यादव, रूपनारायण बाजपेयी, चंदन सिंह, अतुल सिंह का विशेष योगदान रहा ।
गिरफ्तार आरोपी-
दीपक विश्वकर्मा उम्र 25 साल खुर्सीपार एवं
01 विधि से संघर्षरत बालक
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



