छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

आर.टी.आई. के तहत वेब पोर्टल संबंधी कार्य हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

दुर्ग / कलेक्टर के निर्देशानुसार सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत वेब पोर्टल में स्वपंजीयन एवं क्रियान्वयन हेतु उत्तम कुमार ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर को जिला दुर्ग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मृतक के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग / कलेक्टर ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतला पारा रसमड़ा तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी संतोष मौर्या की विगत 03 जून 2023 को नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार वार्ड क्र. 7, ग्राम व पोस्ट चंदखुरी तहसील व जिला दुर्ग निवासी अशोक नागरची की विगत 17 जनवरी 2022 को मृत्यु हो गयी थी।

कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. संतोष मौर्या के पिता राम अवतार मौर्या को एवं स्व.  अशोक नागरची की पत्नि श्रीमती बिदा बाई नागरची कोे 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

विधानसभा निर्वाचन का मानदेय राशि भुगतान

दुर्ग / दुर्ग जिला में विधानसभा निर्वाचन-2023 में लगे अधिकारियों/ेकर्मचारियों का मानदेय भुगतान किया जा चुका है। इस संबध्ंा में उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे ने अवगत कराया है कि विधानसभा निर्वाचन-2023 संपन्न होने के उपरांत कुल 1485 मतदान केन्द्रों के मतदान दल के कुल 5940 अधिकारियों/कर्मचारियों (पीठासीन अधिकारी) को 1200 रूपए के दर से एवं मतदान अधिकारी 1, 2 एवं 3 को 900 रूपए दर से मानदेय की कुल 57 लाख 91 लाख 500 रूपए का भुगतान उनके बैंक खाते में 29 नवम्बर 2023 को किया गया। 132 सेक्टर अधिकारियों को 7 हजार 500 रूपए की दर से तथा मतगणना दल के मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक को 350/250 की दर से तथा सीलिंग कार्य करने वाले को 250/150 की दर से मानदेय की कुल 10 लाख 70 हजार 500 रूपए राशि का भुगतान 22 दिसम्बर 2023 को किया गया।

व्यय लेखा दल, कॉल सेंटर तथा मीडिया सर्टिफिकेशन मानिटरिंग कमेटी का मानदेय 1200/1000 रूपए की दर से कुल 4 लाख 98 हजार 400 रूपए राशि का भुगतान 28 दिसम्बर 2023 को किया गया। बी.एल.ओ. का मानदेय 750 रूपए दर से कुल 11 लाख 9 हजार 250 रूपए तथा आब्जर्वर मतगणना कार्य में लगे हुए 120 रूपए की दर से कुल 1 लाख 20 हजार रूपए राशि का भुगतान 08 जनवरी 2024 को किया गया। इस प्रकार मानदेय की कुल 85 लाख 89 हजार 650 रूपए राशि का भुगतान किया जा चुका है। यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी का मानेदय प्राप्त नहीं हुआ है, वे जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग में आवेदन के साथ जानकारी हेतु संपर्क कर सकते हैं।

श्रमिक सहायता के लिए मोबाईल कैम्प का आयोजन 9 से 24 जनवरी तक

दुर्ग / जिले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक सहायता के लिए मोबाईल कैम्प का आयोजन 9 से 24 जनवरी तक किया जाएगा। मोबाईल कैम्पों में श्रमिकों का पंजीयन उनके प्रवर्ग अनुसार संबंधित मंडल में/नवीनीकरण/योजनाओं का आवेदन प्राप्त कर आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

सहायक श्रमायुक्त से मिली जानकारी अनुसार मोबाईल कैम्प शिविर 09 जनवरी 2024 को दुर्ग शहर के शांति नगर वार्ड 17 दुर्गा मंच दुर्ग एवं दुर्ग ग्रामीण के ग्राम नगपुरा में, 10 जनवरी को नगरीय निकाय चरोदा के नूतन चौक चरोदा एवं भिलाई के जोन-2 वार्ड 28 प्रेमनगर में, 11 जनवरी को जामुल के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 तालाब पारा वार्ड 05 एवं कुम्हारी के जंजगिरी में, 12 जनवरी को विकासखण्ड पाटन के ग्राम महुदा एवं धमधा के ग्राम मुरमुन्दा में, 16 जनवरी को दुर्ग शहर के न्यू आदर्श नगर वार्ड 53 पोटिया एवं दुर्ग ग्रामीण के ग्राम बेलौदी में आयोजित किया जाएगा।

इसी प्रकार मोबाईल कैम्प शिविर 18 जनवरी को नगरीय निकाय जामुल के गणेश चौक वार्ड 12 में एवं कुम्हारी के कुगदा वार्ड 22 में, 19 जनवरी को पाटन विकासखण्ड के ग्राम खुड़मुड़ा एवं धमधा के ग्राम अहेरी में, 23 जनवरी को दुर्ग शहर के नया पारा पंचशील नगर वार्ड क्रमांक 01 एवं दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पीपरछेड़ी में, 24 जनवरी को नगरीय निकाय के चरोदा बस्ती चरोद एवं भिलाई के जोन-4 शास्त्री नगर खुर्सीपार में आयोजित किया जाएगा। उक्त शिविर का समय प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक है। शिविर में संबंधित श्रम निरीक्षक/श्रम उपनिरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर कार्य सम्पादित करेंगे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button