sportsखेल

IPL 2022: खतरे में पड़ी Josh Buttler की ऑरेंज कैप, इस बल्लेबाज ने टॉप-5 में मारी धमाकेदार एंट्री

IPL 2022 Orange Cap: गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। गुजरात ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन से मात देकर यह उपलब्धि हासिल की।

गुजरात की इस जीत में ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) का अहम योगदान रहा, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली।

उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला। अपनी इस पारी की बदौलत गिल अब ऑरेंज कैप की रेस में पहुंच गए हैं।

शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप की रेस में मारी एंट्री

गिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक छोर संभाले रखा और 49 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए। गिल के अब आईपीएल 2022 में 12 मैचों में 384 रन हो गए हैं

और वह ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। IPL 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) का जलवा कायम है।

बाद बटलर अब भी आईपीएल 2022 ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे टॉप पर बने हुए हैं। बटलर 11 मैचों में 618 रन बना चुके हैं। इसमें उन्होंने तीन शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। हालांकि गिल भी अब उनसे ज्यादा दूर नहीं है।

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
जोस बटलर111161861.80152.215537
केएल राहुल121245945.90140.363920
फॉफ डु प्लेसी121238935.36132.763913
शुभमन गिल121238434.91137.14409
शिखर धवन111138142.33122.11409
डेविड वॉर्नर9937553.57156.904614
क्विंटन डिकॉक121235539.58137.593612
दीपक हुडडा121234728.92130.943012
हार्दिक पांड्या111134438.22131.80368
श्रेयस अय्यर121233630.55129.23358

 

लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान केएल राहुल 12 मैचों में अब तक 459 रन बना चुके हैं। राहुल के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फॉफ डु प्लेसी 12 मैचों में 389 रनों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

डु प्लेसी के अब गिल अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा पंजाब किंग्स के शिखर धवन भी 11 मैचों में 381 रन के साथ टॉप-5 में बने हुए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर टॉप-5 से बाहर हो गए हैं। वॉर्नर के नाम 9 मैचों में 375 रन है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button