खेल

भारतीय दौरे के लिए वेस्टइंडीज की ODI टीम का ऐलान, कीमर रोच और बोनर की वापसी

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे इंटरनेशनल स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। वेस्टइंडीज को 6 से 11 फरवरी के बीच भारत में तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) की सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तेज गेंदबाज कीमर रोच और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज एनक्रुमाह बोनर की टीम में वापसी हुई है, जबकि कप्तानी कीरोन पोलार्ड ही करेंगे।

वेस्टइंडीज को 6 फरवरी से 20 फरवरी के बीच भारत में तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज के तीनों मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6, 9 और 11 फरवरी को खेले जाएंगे। बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सिलेक्शन कमिटी ने भी इस सीरीज के लिए वनडे और टी20 स्क्वॉड का ऐलान किया है।

वेस्टइंडीज वनडे स्क्वॉडः कीरोन पोलार्ड (कप्तान), कीमर रोच, एनक्रुमाह बोनर, ब्रैंडन किंग, फैबियन एलेन, डैरेन ब्रावो, शामराह ब्रुक्स, जेसन होल्डर, शाइ होप, एकील हुसैन, अलजारी जोसेफ, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वॉल्श जूनियर।

वेस्टइंडीज के लीड सिलेक्टर डेसमंड हायन्स ने कहा, ‘कीमर रोच हमारे लीडिंग तेज गेंदबाजों में से एक हैं। हमें लगता है कि हमें ऐसे गेंदबाज की जरूरत है, जो हमें शुरुआत में विकेट दिला सकें। 5 की इकॉनमी रेट के साथ हमें लगता है कि कीमर रोच बढ़िया ऑप्शन हैं।’

टीम इंडिया वनडे स्क्वॉडः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप–कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हूडा, ऋषभ पंत, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।

टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल स्क्वॉडः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप–कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button