छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

परिवार बेबस था, यूथ सिख सेवा समिति बनी सहारा; मंगल सिंह का सम्मानपूर्वक हुआ अंतिम संस्कार…

बीमारी से हुई मौत के बाद घर में थे बुजुर्ग पिता और असहाय भाई-बहन, समिति ने निभाया इंसानियत का फर्ज

भिलाई। जरूरत के समय किसी का सहारा बनना ही सच्ची समाजसेवा है। इसी मानवीय भावना को आगे बढ़ाते हुए यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने एक जरूरतमंद परिवार के लिए अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाकर मिसाल पेश की।

27 अगस्त 2026 की सुबह समिति के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली कि कांट्रेक्टर कॉलोनी निवासी मंगल सिंह, जो वाहन में हेल्परी का काम करते थे, का 26 अगस्त को बीमारी के कारण निधन हो गया। परिवार की आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियां ऐसी थीं कि अंतिम संस्कार कर पाना संभव नहीं था। उनके परिवार में छोटी बहन, विधवा बहन, दुर्घटना के कारण पैर में प्लेट लगवाए छोटा भाई और बुजुर्ग पिता हैं।

सूचना मिलने के बाद संस्था के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने परिवार की मदद के लिए तत्काल पहल की और मंगल सिंह का अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में पूरे सम्मान के साथ कराया।

समिति की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि विपरीत परिस्थितियों में भी समाज यदि साथ खड़ा हो तो किसी जरूरतमंद परिवार को अकेलेपन का सामना नहीं करना पड़ता।

अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यूथ सिख सेवा समिति भिलाई लगातार सेवा कार्यों में सक्रिय है। समिति ने यूथ सिख सेवा समिति भिलाई और सर्व समाज कल्याण समिति के माध्यम से भिलाई में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संकल्प लिया है।

उन्होंने अपील की कि यदि किसी के आसपास कोई लावारिस मृत व्यक्ति या ऐसा परिवार मिले, जो आर्थिक अथवा पारिवारिक परिस्थितियों के कारण अंतिम संस्कार करने में सक्षम नहीं है, तो इसकी जानकारी समिति के हेल्पलाइन नंबर 9755212855 पर दी जा सकती है। समिति द्वारा ऐसे मामलों में मृतक का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कराने का प्रयास किया जाएगा।

“जिनका कोई नहीं, उनका यूथ सिख सेवा समिति भिलाई”—इसी सेवा भावना के साथ संस्था जरूरतमंदों के साथ खड़ी है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button