जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता, पुरूर में बिजली शिकायतों पर हुआ मंथन…
सेमिनार में उपभोक्ता अधिकार, शिकायत निवारण और ‘Know Your Bill’ की दी गई जानकारी

पुरूर। बिजली उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, शिकायत निवारण की प्रक्रिया और आधुनिक विद्युत तकनीक की जानकारी देने के उद्देश्य से “विद्युत उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया संबंधी सेमिनार” का आयोजन गुरुवार को वितरण केंद्र पुरूर में किया गया। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को बिजली व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल भाषा में दी गईं।
विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, दुर्ग के संयोजन और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बालोद के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में फोरम के अध्यक्ष पी.वी. संजीव, विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे।
बिजली उत्पादन से घर तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया समझाई
सेमिनार में फोरम अध्यक्ष पी.वी. संजीव ने बिजली उत्पादन से लेकर पारेषण, वितरण और उपभोक्ता के घर तक विद्युत पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता केवल बिजली बिल का भुगतान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरी विद्युत व्यवस्था का महत्वपूर्ण हितधारक है।
उन्होंने उपभोक्ताओं को यह भी बताया कि विद्युत सेवा से संबंधित समस्या आने पर शिकायत कहां और किस प्रक्रिया के तहत दर्ज कराई जा सकती है तथा उसके समाधान के लिए कौन-कौन से मंच उपलब्ध हैं।
शिकायत नहीं सुलझे तो आगे भी है व्यवस्था
फोरम अध्यक्ष, एई गुरूर एच.के. यादव और गुरूर ब्लॉक के कनिष्ठ अभियंताओं ने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (CGRF) तथा विद्युत लोकपाल (Ombudsman) की भूमिका और कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर शिकायत का समाधान नहीं होने पर उपभोक्ता निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उच्चतर शिकायत निवारण मंच का उपयोग कर सकता है। तय समय-सीमा में शिकायत का निराकरण नहीं होने की स्थिति में उपलब्ध क्षतिपूर्ति प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई।
‘Know Your Bill’ सत्र रहा खास
सेमिनार का महत्वपूर्ण सत्र “Know Your Bill” रहा। इसमें पी.वी. संजीव ने बिजली बिल में दर्ज विभिन्न जानकारियों को आसान भाषा में समझाया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने बिल को ध्यानपूर्वक जांचने और बिलिंग में किसी भी तरह की विसंगति





