educationछत्तीसगढ़दुर्गशिक्षा

पेंड्रावन के छात्रों से मिले शिक्षा मंत्री, X पर सेल्फी साझा कर कहा—“बच्चे हमारा भविष्य हैं”…

धरने के बाद स्कूल पहुंचे गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और जायज़ मांगों के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने धमधा विकासखंड के ग्राम पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों और उनके पालकों से सीधे संवाद किया। विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति, प्राचार्य को हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विद्यार्थियों के धरने के बाद मंत्री स्वयं स्कूल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पेंड्रावन के छात्रों से मिले शिक्षा मंत्री, X पर सेल्फी साझा कर कहा—“बच्चे हमारा भविष्य हैं”...

मंत्री ने धरने में शामिल छात्राओं लक्ष्मी सिन्हा, तोषी धनकर और शिवानी पाठक सहित उनके पालकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और चिंताओं को विस्तार से सुना। उन्होंने विद्यार्थियों से स्कूल की आवश्यकताओं और अन्य परेशानियों की जानकारी ली तथा पहले की गई कार्रवाई के बाद व्यवस्थाओं में हुए बदलाव के बारे में भी फीडबैक लिया।

विद्यार्थियों की प्रमुख मांगों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राचार्य को हटाने की प्रक्रिया उसी रात पूरी कर दी गई थी।

विद्यार्थियों को मिला समाधान का भरोसा

मुलाकात के दौरान छात्रों ने विद्यालय से जुड़ी अन्य आवश्यकताएं भी मंत्री के सामने रखीं। गजेन्द्र यादव ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी जायज़ समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।

पेंड्रावन के छात्रों से मिले शिक्षा मंत्री, X पर सेल्फी साझा कर कहा—“बच्चे हमारा भविष्य हैं”...

उन्होंने कहा कि बच्चों की आवाज सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को अपनी बात रखने का अधिकार है और उनकी जायज़ चिंताओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा।

X पर साझा की सेल्फी, लिखा—“भविष्य से कभी दूरी नहीं बनाई जाती”

विद्यालय भ्रमण के दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और Gen Alpha के बच्चों के साथ सेल्फी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा—“हमारे बच्चे हमारा भविष्य हैं… और भविष्य से कभी दूरी नहीं बनाई जाती।”

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए और किसी भी तरह के दबाव या बहकावे में आने के बजाय समस्याओं के समाधान के लिए संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।

मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ बच्चों को अनावश्यक रूप से धरने में शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे मामले की संवेदनशीलता के साथ जांच आवश्यक है, ताकि बच्चों की शिक्षा और हित प्रभावित न हों।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल बनाने पर जोर

गजेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखकर काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार करना नहीं, बल्कि ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है जहां हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अवसर और अपने भविष्य को लेकर विश्वास मिल सके।

उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई, उनके सपने और उनका भविष्य ही छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल कल की मजबूत नींव हैं। सरकार जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button