दुर्ग

अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 01 किलो 146 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्री रकम जप्त

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 23.07.2026 को थाना धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रौंदा चौक में एक व्यक्ति अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा का संग्रहण कर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए थाना धमधा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया एवं स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान आरोपी हिमांसु उर्फ मंसु राम ध्रुवे के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में रखे मादक पदार्थ गांजा की बरामदगी हुई। विधिवत वजन कराने पर केवल मादक पदार्थ गांजा का शुद्ध वजन 01 किलो 146 ग्राम पाया गया। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त ₹810 नगद भी बरामद हुआ। जप्त सामग्री का कुल मूल्य ₹56,000 आंका गया। आरोपी को मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 203/2026 अंतर्गत धारा 20(ख) एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी द्वारा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ग्राम रौंदा चौक में मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखकर आम लोगों को बिक्री की जा रही थी।

घटना स्थल :

ग्राम रौंदा चौक, थाना धमधा, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. हिमांसु उर्फ मंसु राम ध्रुवे, उम्र 22 वर्ष, निवासी नवागांव (छुईहा), थाना धमधा, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. मादक पदार्थ गांजा (शुद्ध वजन 01 किलो 146 ग्राम)।
2. गांजा बिक्री से प्राप्त नगद राशि ₹810।
कुल जप्ती मूल्य : ₹56,000।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्रवाई में थाना धमधा पुलिस की टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ एवं बिक्री राशि जप्त करने में सराहनीय भूमिका निभाई गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, बिक्री अथवा तस्करी संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button