दुर्ग

NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को दुर्ग पुलिस द्वारा सम्मानित कर विद्यार्थियों को सफलता के लिए किया गया प्रेरित…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 19.07.2026 को दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान पुलिस लाइन दुर्ग में NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों की भी उपस्थिति रही। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यह संदेश दिया गया कि सतत प्रयास, आत्मविश्वास एवं अनुशासित जीवनशैली सफलता की कुंजी है तथा पुलिस विभाग प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण हेतु सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

सम्मानित विद्यार्थी :

1. अभिनाश – 651 अंक
2. आर्नव – 629 अंक
3. भव्यांश – 597 अंक
4. नूरी शफ़त – 534 अंक
5. मोह. अरशद – 479 अंक

उपस्थित अधिकारी :

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनन्दन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा तथा सूबेदार रक्षित केंद्र सुश्री कविता साहू सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दुर्ग पुलिस का संदेश :

दुर्ग पुलिस विद्यार्थियों एवं युवाओं से अपील करती है कि वे अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं निरंतर परिश्रम के माध्यम से अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति करें। समाज एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button