दुर्ग में हेरोइन तस्करी पर बड़ा प्रहार, 9.94 लाख की हेरोइन, कार और मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 18.07.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लाल रंग की कार में सवार दो व्यक्ति कोसानगर गांधी नगर, सुपेला क्षेत्र में प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी मोह. इम्तियात उर्फ सरफराज के कब्जे से 2.65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमत लगभग ₹53,000 एवं एक रियलमी मोबाइल फोन कीमत ₹7,000 तथा आरोपी मोह. फैजान के कब्जे से 6.20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमत लगभग ₹1,24,000, एक मोटोरोला मोबाइल फोन कीमत ₹10,000 एवं घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 07 CV 3587 कीमत लगभग ₹8,00,000 बरामद की गई। कुल जप्त संपत्ति का मूल्य लगभग ₹9,94,000 है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1018/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करना।
घटनास्थल :
कोसानगर गांधी नगर के पास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. मोह. इम्तियात उर्फ सरफराज, उम्र 27 वर्ष, निवासी पिलिया गली, शिव मंदिर के पास, केलाबाड़ी, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग।
2. मोह. फैजान, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, श्री सुंदरम के पास, तकियापारा, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. हेरोइन (चिट्टा) कुल वजन 8.85 ग्राम।
2. एक रियलमी मोबाइल फोन।
3. एक मोटोरोला मोबाइल फोन।
4. कार क्रमांक CG 07 CV 3587।
5. कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹9,94,000।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक पारस ठाकुर, उप निरीक्षक अमर दास गंगेले, पीएसआई विजेन्द्र डहरिया, पीएसआई अक्षय साहू, प्रधान आरक्षक आशीष अमर सिंह एवं प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि प्रतिबंधित मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय एवं तस्करी संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



