chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

दुकान का ताला तोड़कर नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जामुल पुलिस ने 99,500 रुपये बरामद किए…

▪️ दुर्गा मंदिर जामुल स्थित दुकान के ड्रॉज का ताला तोड़कर नगदी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
▪️ सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की गई।
▪️ चोरी की गई राशि में से 99,500 रुपये नगद बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
▪️ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

संक्षिप्त विवरण : प्रार्थी ओम प्रकाश साहू, निवासी दुर्गा मंदिर जामुल द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 14.06.2026 को सुबह लगभग 11:35 बजे वह अपनी दुकान खोलकर कुछ दूरी पर गया था। वापस लौटने पर उसने देखा कि दुकान के ड्रॉज का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखी नगदी रकम 1,23,000 रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 414/2026 धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया गया। संदेही मोह. जुनैद को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया तथा उसके कब्जे से चोरी की गई रकम में से 99,500 रुपये बरामद किए गए। शेष राशि आरोपी द्वारा खर्च करना बताया गया। आरोपी को दिनांक 16.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नियत से चोरी की घटना को अंजाम देना।

▪️ घटनास्थल : दुर्गा मंदिर जामुल स्थित दुकान, थाना जामुल क्षेत्र, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम : मोह. जुनैद, उम्र 21 वर्ष, निवासी इंदु आईटी स्कूल के पास, कोहका, भिलाई, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री : नगदी रकम 99,500 रुपये।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस टीम की सक्रियता, मुखबिर तंत्र के प्रभावी उपयोग एवं सीसीटीवी फुटेज के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दुकान, प्रतिष्ठान एवं मकानों में नगदी राशि सुरक्षित स्थान पर रखें तथा सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सुरक्षा उपायों का उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button