मनोरंजन

एक जंग और तीन दुश्मन, सस्पेंस-रोमांच से भरपूर ‘इसाकापटनम’ का OTT पर होगा धमाका, इंसाफ की कहानी जुलाई में देगी दस्तक

जून 2026 में ओटीटी पर बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है, लेकिन अगर आप अगले महीने कुछ अच्छा देखने की तलाश में हैं तो समुथिराकनी और ऐश्वर्या राजेश की नई क्राइम-थ्रिलर ‘इसाकापटनम’ अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस अपकमिंग वेब सीरीज का जब से ऐलान हुआ है तब से सोशल मीडिया पर इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।

ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों को एक खुशखबरी दी है। जी हां, इस शो की ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी शेयर कर दी है। इस सीरीज को तमाडा मीडिया ने प्रोड्यूस किया है और गैरी बीएच ने इसे डायरेक्ट किया है।

ओटीटी पर नई क्राइम-थ्रिलर रिलीज को तैयार

‘इसाकापटनम’ में समुथिराकनी और ऐश्वर्या राजेश लीड रोल में हैं। इस सीरीज में सुनील, नरेश अगस्त्य, मेरिन फिलिप, सुधाकर कोमाकुला, राजीव कनाकला, माइम गोपी और रोहिणी जैसे बेहतरीन कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘इसाकापटनम’ प्राइम वीडियो पर 12 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने सीरीज का एक धांसू पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘जब तीन ताकतें टकराती हैं तो क्या होता है? इसाकापटनम प्राइम पर 2 जुलाई को देखें’

इसाकापटनम’ सीरीज की कहानी

इस सीरीज की कहानी 1990 के दशक के एक बेरहम बंदरगाह शहर पर आधारित ‘इसाकापटनम’ तीन किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये तीनों किरदार शहर के सबसे ताकतवर आदमी नायडू का सामना करते हुए एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं। कहानी एक ऐसी महिला के बारे में है जो न्याय चाहती है, एक ऐसे मददगार शख्स के बारे में जो दुविधा में है और एक ऐसे आम आदमी के बारे में जो बदले की आग में जल रहा है।

ये तीनों शहर की सबसे ताकतवर हस्ती द्वारा खड़े किए गए साम्राज्य को खत्म करने की कोशिश करते हैं, जब वे ताकत और डर के दम पर खड़े साम्राज्य को चुनौती देते हैं तो इन तीनों के रास्ते आपस में मिल जाते हैं। यह शो ताकत, बदले और न्याय जैसे विषयों को ऐसे माहौल में दिखाता है जहां दबदबे और डराने-धमकाने का बोलबाला है।

समुथिराकनी इन फिल्मों में आ चुके नजर

समुथिराकनी आखिरी बार ‘कारमेनी सेल्वम’ में लीड रोल में नजर आए थे। गौतम वासुदेव मेनन के साथ इस ड्रामा फिल्म में लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली और कार्तिक कुमार भी कलाकार भी दिखाई दिए थे। इस एक्टर ने नागा शौर्य की फिल्म ‘बैड बॉय कार्तिक’ में भी अहम भूमिका निभाई थी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button