अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 05 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 09.06.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना नंदिनी नगर, उतई, वैशाली नगर एवं खुर्सीपार पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पृथक-पृथक दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं विक्रय करते पाए गए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 121 पौवा एवं 04 बॉटल अवैध देशी मदिरा, शराब बिक्री से प्राप्त नगदी राशि तथा अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल जप्त की गई। जप्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 64,000 रुपये से अधिक है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं विक्रय कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
▪️ घटनास्थल :
थाना नंदिनी नगर, उतई, वैशाली नगर एवं खुर्सीपार क्षेत्र के विभिन्न स्थान।
▪️ आरोपी का विवरण :
1. हुमन जांगड़े, उम्र 45 वर्ष, निवासी कोकड़ी, थाना नंदिनी नगर।
2. पोषण चन्द्राकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी हुण्डेरा, थाना उतई।
3. लवण ठाकुर, निवासी उतई क्षेत्र।
4. एम. जगदीश, उम्र 52 वर्ष, निवासी कैम्प-1, स्टील नगर, थाना वैशाली नगर।
5. सुनील प्रसाद, उम्र 43 वर्ष, निवासी शास्त्री मार्केट, थाना खुर्सीपार।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 121 पौवा एवं 04 बॉटल अवैध देशी मदिरा।
2. शराब बिक्री से प्राप्त नगदी राशि।
3. अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल।
4. कुल जप्ती मूल्य लगभग 64,000 रुपये से अधिक।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर, उतई, वैशाली नगर एवं खुर्सीपार पुलिस टीमों, साइबर टीम तथा मुखबिर तंत्र की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही। सभी थाना स्टाफ द्वारा समन्वित कार्रवाई करते हुए अभियान को सफल बनाया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण अथवा विक्रय संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समाज को नशामुक्त बनाने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




