सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय उत्पन्न करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 09.06.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरा मैदान, कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति धारदार लोहे का हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराते हुए पाया गया, जिससे क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रहा था।
पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम आशु उर्फ अमनदीप सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी हरा मैदान के पास, कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 12 इंच लंबा धारदार लोहे का हथियार बरामद हुआ, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर विधिवत सीलबंद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 815/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटनास्थल : हरा मैदान, कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का विवरण : 1. आशु उर्फ अमनदीप सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी हरा मैदान के पास, कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक नग धारदार लोहे का हथियार (लगभग 12 इंच लंबा)।
2. जप्त हथियार की अनुमानित कीमत लगभग 500 रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला पुलिस टीम की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही। कार्यवाही में थाना प्रभारी सहित थाना स्टाफ द्वारा समन्वित प्रयास कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध हथियार रखने अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपकी सतर्कता अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षित समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




