अपराधदुर्ग

अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 300 नग नशीली टेबलेट सहित ₹1.36 लाख की सामग्री जप्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 23.07.2026 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंजपारा स्थित प्रियंका बोरवेल्स के पीछे मैदान में दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं तथा अपने पास धारदार हथियार भी रखे हुए हैं।   सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

मौके से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना नाम दिपेश उर्फ आयुषदीप एवं कृष्णा कुमार सेन बताया। तलाशी के दौरान आरोपी दिपेश उर्फ आयुषदीप के कब्जे से 150 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार तथा एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन तथा आरोपी कृष्णा कुमार सेन के कब्जे से 150 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार एवं एक आईफोन मोबाइल फोन बरामद हुआ।

समस्त सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 411/2026 अंतर्गत धारा 21(ख) एनडीपीएस अधिनियम एवं 25 आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण अजमानतीय होने से दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी सार्वजनिक स्थान पर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लेकर ग्राहकों की तलाश कर अवैध रूप से बिक्री करने की तैयारी में थे। गिरफ्तारी के समय दोनों आरोपियों के पास धारदार हथियार भी मिले।

घटना स्थल : गंजपारा, प्रियंका बोरवेल्स के पीछे मैदान, दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. दिपेश उर्फ आयुषदीप, उम्र 21 वर्ष, निवासी उत्कल कॉलोनी, गंजपारा, दुर्ग।
2. कृष्णा कुमार सेन, उम्र 19 वर्ष, निवासी डिपरापारा, दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. 300 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, अनुमानित कीमत ₹1,20,000/-।
2. दो धारदार हथियार, अनुमानित कीमत ₹1,000/-।
3. एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹5,000/-।
4. एक आईफोन SE 2020 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹10,000/-।
कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत : ₹1,36,000/-।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की सतर्कता, त्वरित सूचना संकलन, प्रभावी घेराबंदी एवं वैधानिक कार्रवाई सराहनीय रही। प्रकरण की विवेचना एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी है।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। समाज को नशामुक्त बनाने में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button