chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

सेवा सहकारी समिति रौंदा में 15 लाख रुपये से अधिक के धान एवं बारदाना गबन प्रकरण में सहकारी समिति प्रभारी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

प्रार्थी द्वारा थाना धमधा में प्रस्तुत आवेदन के आधार पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित रौंदा के आकस्मिक निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन संबंधी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जांच खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संयुक्त जांच दल द्वारा की गई थी। जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समिति द्वारा कुल 73,952.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया था।

अभिलेखों के अनुसार धान की उपलब्ध मात्रा एवं वास्तविक भौतिक सत्यापन में भारी अंतर पाया गया। मौके पर किए गए सत्यापन में कुल 560.28 क्विंटल धान तथा 2103 नग नया बारदाना कम पाया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 15,08,161 रुपये आंकी गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 316(5), 318(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान गवाहों के कथन एवं उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर समिति प्रभारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : समिति में संधारित अभिलेखों एवं वास्तविक भंडारित शासकीय धान तथा बारदाना के मध्य पाए गए अंतर के कारण शासकीय संपत्ति के गबन एवं धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया।

▪️ घटनास्थल : सेवा सहकारी समिति मर्यादित रौंदा एवं उपार्जन केन्द्र रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का विवरण : 1. जगदीश कुमार नवरंगे, उम्र 60 वर्ष, निवासी पेंड्रावन, थाना धमधा, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. धान खरीदी एवं भंडारण संबंधी दस्तावेज एवं अभिलेख।
2. प्रकरण से संबंधित जांच प्रतिवेदन एवं अन्य दस्तावेजी साक्ष्य।

▪️ सराहनीय भूमिका :

थाना धमधा पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित विवेचना करते हुए जांच प्रतिवेदन, दस्तावेजी साक्ष्य एवं गवाहों के कथनों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

शासकीय संपत्ति, सार्वजनिक धन एवं सहकारी संस्थाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा आर्थिक अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभाग को सूचित करें। आर्थिक अपराधों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button