दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1 लाख से ज्यादा का माल जब्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 12.05.2026 को थाना नंदिनी नगर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर सायकल बुलेट में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम पोटिया जाने वाले मार्ग स्थित माईनिंग चेक के पास घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम युगल शर्मा एवं चन्द्र कुमार कुर्रे निवासी ग्राम मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग बताया। आरोपियों के कब्जे से 62 पौवा देशी मदिरा शराब एवं एक नग बुलेट मोटर सायकल जप्त किया गया। इसी क्रम में दिनांक 13.05.2026 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति टीव्हीएस एक्सल मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पथरिया चौक के आगे बायपास रोड अहिवारा में घेराबंदी कर आरोपी बैसाखु राम साहू को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 35 पौवा अंग्रेजी गोवा मदिरा शराब एवं एक नग टीव्हीएस एक्सल मोटर सायकल जप्त किया गया। दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 154/2026 एवं 155/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
घटना का कारण : अवैध रूप से शराब बिक्री एवं परिवहन कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
घटनास्थल :
1. माईनिंग चेक, ग्राम पोटिया मार्ग थाना नंदिनी नगर क्षेत्र
2. पथरिया चौक के आगे बायपास रोड, अहिवारा
आरोपी का नाम :
1. युगल शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग
2. चन्द्र कुमार कुर्रे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग
3. बैसाखु राम साहू, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड 04 संजय नगर अहिवारा थाना nंदिनी नगर जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
1. 62 पौवा देशी मदिरा शराब कीमती 6,200 रुपये
2. 35 पौवा अंग्रेजी गोवा मदिरा शराब कीमती 4,200 रुपये
3. 01 नग बुलेट मोटर सायकल कीमती 70,000 रुपये
4. 01 नग टीव्हीएस एक्सल मोटर सायकल कीमती 20,000 रुपये
कुल जुमला कीमती 1,00,400 रुपये।
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्रवाई में थाना नंदिनी नगर पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




