दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, चिरपोटी से भैंस चोरी करने वाले 4 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार…

दुर्ग- भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 12.05.2026 को प्रार्थी एवं ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम चिरपोटी स्थित सिरसिदा खार रेलवे बोगदा पुलिया के पास से भैंस एवं पड़िया को छोटा हाथी टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JC 2612 में भरकर ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा वाहन को बोरीगारका के पास रोककर पूछताछ की गई, जिसमें वाहन चालक एवं साथियों द्वारा मवेशियों को ग्राम चिरपोटी से ले जाना स्वीकार किया गया।
प्रकरण की सूचना पर थाना अण्डा में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी अवतार सिंह उर्फ बाउ एवं भूपेन्द्र कुमार महार उर्फ छोटू से पूछताछ करने पर ग्राम चिरपोटी के अन्य साथियों के साथ मिलकर मवेशी चोरी करना स्वीकार किया गया।
प्रकरण में चार आरोपियों एवं एक नाबालिग को विधिवत गिरफ्तार/अभिरक्षा में लेकर न्यायालय एवं किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️घटना का कारण : मवेशियों की चोरी कर अवैध रूप से परिवहन कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
▪️घटनास्थल : सिरसिदा खार रेलवे बोगदा पुलिया के पास, ग्राम चिरपोटी, थाना अण्डा, जिला दुर्ग।
▪️आरोपी का नाम :
1. अवतार सिंह उर्फ बाउ, उम्र 40 वर्ष, निवासी गडरिया पारा बजरंग चौक कुरूद, थाना जामुल।
2. भूपेन्द्र कुमार महार उर्फ छोटू, उम्र 28 वर्ष, निवासी आदर्श नगर उतई।
3. खेमचंद उर्फ खेमू साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम चिरपोटी थाना अण्डा।
4. ऐवेन्द्र साहू उर्फ गोलू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम चिरपोटी थाना अण्डा।
5. एक विधि विरुद्ध बालक।
▪️जप्त सामग्री :
1. 02 नग भैंस।
2. टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JC 2612।
▪️सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में सउनि सुन्दर लाल नेताम के नेतृत्व में सउनि राजेश साहू, प्र.आर. 1818, प्र.आर. 1814 दिलीप राउत, आरक्षक जयप्रकाश साहू, आरक्षक पवन नौरंगे, आरक्षक रूपेश कोमा, आरक्षक अजय चंद्राकर, आरक्षक तेजेश्वर साहू एवं आरक्षक संदीप कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मवेशी चोरी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




