madhya-pradeshमध्यप्रदेश

बृद्धाश्रम पहुंचे कलेक्टर, आत्मीय भाव से बृद्धजनों से की मुलाकात बृद्ध माताओं ने कलेक्टर को दिया आशीष…

रीवा/ कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बृद्धाश्रम में बृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मैं आप सबका आशिर्वाद लेने आया हूं। बृद्धाश्रम की माताओं ने कलेक्टर को स्नेहिल भाव से आशीष दिया। इस अवसर पर कलेक्टर ने बृद्धाश्रम में निवासरत माताओं व बृद्धजनों से संवाद करते हुए बृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली।

बृद्धाश्रम की माताओं ने आत्मीय भाव से कलेक्टर से अपने नाती-पोतों के लिये कहीं भी नौकरी या व्यवसाय की व्यवस्था कराने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि आप बृद्धाश्रम में रहकर भी अपने परिजनों के हित की ही बात सोच रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीएम स्वनिधि या अन्य किसी योजना से आर्थिक मदद के तौर पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा ताकि वह अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

बृद्धाश्रम की माता शैल ने बताया कि वह यहां रहकर सिलाई का प्रशिक्षण देती हैं। कलेक्टर ने लाइब्रोरी और फिजिओ सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मैं आप सबका आशिर्वाद लेने बृद्धाश्रम आता रहूंगा।

इस अवसर पर चेयरमैन रेडक्रास सोसायटी डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी ने बृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी और कलेक्टर को बृद्धाश्रम का भ्रमण कराया। इस दौरान संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबेडिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार सिन्हाडिप्टी कलेक्टर सुरभि जैन एवं बृद्धाश्रम के व्यवस्थापकगण उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button