देश-दुनिया

दक्षिणी लेबनान में IDF का बड़ा ऑपरेशन, 220 से ज्यादा हिजबुल्लाह आतंकियों को मार गिराने का दावा…

लेबनानः इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजुब्लाह के 250 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। इजरायली सेना के अनुसार इन आतंकियों को इजरायल-लेबनान में सीजफायर होने के बाद मारा गया है। आईडीएफ ने एक पोस्ट में कहा कि दक्षिणी लेबनान में इजराइली नागरिकों और सैनिकों के लिए खतरे को समाप्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

इजरायली सेना ने कहा कि युद्धविराम समझौते के शुरू होने के बाद से अब तक हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन के 220 से अधिक आतंकवादी और कमांडरों को मार गिराया गया है, जो आईडीएफ बलों और इजरायल के नागरिकों के लिए खतरा बन रहे थे। इस दौरान आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के कई कमांड सेंटरों और अहम सैन्य ठिकानों को हवाई हमले में तबाह कर दिया।

इजरायल ने बेरूत में किया ताजा हमला

इजरायली सेना ने बृहस्पतिवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों और दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों को निशाना बनाया। इसे युद्धविराम का एक नया उल्लंघन करार दिया जा रहा है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बेरूत के दहिएह में हुए इजरायल के ताजा हमले में 2 लोग मारे गए और सात घायल हुए।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button