बीएमडीसी में “एलेवेटिंग एग्जीक्यूटिव प्रेज़ेन्स फॉर स्ट्रैटेजिक लीडरशिप” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के भिलाई मैनेजमेंट डेवलपमेंट सेंटर (बीएमडीसी) में “एलेवेटिंग एग्जीक्यूटिव प्रेज़ेन्स फॉर स्ट्रैटेजिक लीडरशिप” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28 अप्रैल एवं 29 अप्रैल 2026 को किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों के मध्य नेतृत्व क्षमता की प्रभावशीलता को सुदृढ़ करना था, जिसमें एग्जीक्यूटिव प्रेज़ेन्स, रणनीतिक चिंतन एवं संप्रेषण कौशल के विकास पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर–एल एंड डी) संजीव कुमार श्रीवास्तव के स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं अपेक्षित परिणामों को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के तकनीकी सत्रों का संचालन पूर्व निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एवं सेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) एस. पी. एस. जग्गी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने व्यापक अनुभव के आधार पर एग्जीक्यूटिव प्रेज़ेन्स के प्रमुख आयाम—ग्रेविटास, कम्युनिकेशन एवं अपीयरेंस तथा इनकी भूमिका को विश्वसनीयता एवं प्रभाव स्थापित करने में विस्तार से समझाया।
साथ ही, उन्होंने इमोशनल इंटेलिजेंस, पर्सनल ब्रांडिंग एवं नेटवर्किंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला, जो प्रभावी नेतृत्व विकास में सहायक हैं। उद्घाटन सत्र में एस. पी. एस. जग्गी द्वारा साझा की गई प्रेरणादायक कहानी ने कार्यक्रम की प्रभावशाली शुरुआत करते हुए प्रतिभागियों के लिए एक सकारात्मक एवं विचारोत्तेजक वातावरण का निर्माण किया।
उनके सत्र अत्यंत संवादात्मक रहे, जिन्हें प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया। यह कार्यक्रम महाप्रबंधक (एचआर–एल एंड डी) सौरभ वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जबकि अभिनव विश्वकर्मा कार्यक्रम समन्वयक रहे। उद्घाटन सत्र का संचालन प्रशासनिक सहयोगी के. शिवा द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (एचआर–एल एंड डी), सौरभ वार्ष्णेय ने दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 33 अधिकारियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अपनी नेतृत्व क्षमता, संप्रेषण कौशल एवं व्यावसायिक प्रभावशीलता को सुदृढ़ करने की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं प्रासंगिक बताया। यह पहल भिलाई इस्पात संयंत्र में नेतृत्व विकास एवं क्षमता संवर्धन के सतत प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




