नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे पर भाजपा का प्रहार, विपक्षी दलों की मंशा पर उठे सवाल…

दुर्ग/ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार महिला मोर्चा जिला दुर्ग के द्वारा भाजपा कार्यालय में आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष वर्णिका शर्मा आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ मंचासीन अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर ,उषा टावरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर ,सरिता मिश्रा,
महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर जनपद पंचायत अध्यक्ष दुर्ग कुलेश्वरी देवांगन जनपद पंचायत अध्यक्ष पाटन कीर्ति नायक उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता राव, डॉक्टर भारती साहू उपस्थित रहे।
आयोजित आक्रोश सम्मेलन के पश्चात रैली के रूप में महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन का पुतला पुराना बस स्टैंड में जलाया गया। आयोजित आक्रोश सम्मेलन संबोधित करते हुए वर्णिका शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण का विरोध करके देश की महिलाओं का अपमान किया है और देश की महिलाएँ अपने इस अपमान को सदैव याद रखकर कांग्रेस को सबक सिखाएंगीं।
जब-जब महिलाओं के हित और अधिकारों की बात आई, कांग्रेस ने सदैव महिलाओं को प्रताड़ित करने का काम ही किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर कांग्रेस पार्टी गद्दारी कर रही है और यही कांग्रेस की सोच है। कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि मातृशक्ति देश का नेतृत्व करें। वे महिलाओं को आज भी घर की चार दिवारी में कैद कर रखना चाहते है।
वर्णिका शर्मा ने आगे कहा कि महिलाएं अपने अधिकार को लेकर जागरूक हो चुकी है लेकिन एक ओर कांग्रेस है जो हमेशा महिलाओं को छलने का काम करती है। उन्हें कभी आगे बढ़ने का मौका कांग्रेस ने नहीं दिया। देश की महिलाएँ कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।
भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अवसर पर कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वन्दन अधिनियम सहित तीन विधेयक लोकसभा में लाए गए थे।
नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर देशभर की महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा था। उन्हें तथा समाज के सभी वर्गों को विश्वास था कि यह विधेयक पारित हो जाएगा। लेकिन कांग्रेस के लोगों ने अपने मनगढ़ंत तर्कों व कुटिल सोच के साथ इस बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है।
आयोजित आक्रोश सम्मेलन को महापौर अलका बाघमार एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने भी संबोधित किया आयोजित आक्रोश सम्मेलन का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता राव ने किया और आभार महामंत्री महिला मोर्चा डॉक्टर भारती साहू ने किया
आयोजित कार्यक्रम में जूही चंद्राकर जय राजपूत प्रीति राजपूत लेखिका आढतिया, किरण मिश्रा संध्या साहू गुंजा पिंचा किरण यादव सरिता चंद्राकर चंचल जैन उषा साहू अनिता कुलश्रेष्ठ सहित महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे |
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




