कैरियररोजगार

NTPC Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती…

NTPC Recruitment 2026: देश की प्रमुख कंपनियों में से एक एनटीपीसी लिमिटेड में सहायक कार्यकारी के कई पदों पर भर्तियां निकली हैं, जिसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. कैंडिडेट्स एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 250 पदों को भरा जाएगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू हो गई है और आवेदन करने की आखिरी डेट 7 मई 2026 निर्धारित की गई है.

पात्रता मानदंड क्या हैं?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ बी.ई./बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए. सभी योग्यताएं भारत में मान्यता प्राप्त और अनुमोदित विश्वविद्यालयों/संस्थानों से होनी चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास 40 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले विद्युत संयंत्र के संचालन/रखरखाव में एक साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए. इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र सीमा 35 साल होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है. कैंडिडेट्स नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फीस का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं.

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें.
  • उसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन कराएं.
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अपना आवेदन पत्र भरें.
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फिर सबमिट पर क्लिक करें और आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा.
  • उसके बाद पेज को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी भी अपने पास रख लें.

NTPC Limited Assistant Executive Recruitment 2026 Notification

NTPC Limited Assistant Executive Recruitment 2026 Apply Direct Link

नियुक्ति अवधि और सैलरी

चयनित होने के बाद कैंडिडेट्स को 3 साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा और परफॉर्मेंस और जरूरत के आधार पर नौकरी की अवधि को 2 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, कैंडिडेट्स को कई शिफ्ट में काम करना पड़ सकता है, जिसमें नाइट शिफ्ट भी शामिल है. चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने 55 हजार रुपये सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा उन्हें एचआरए या कंपनी आवास, नाइट शिफ्ट भत्ता और खुद का (पति/पत्नी), दो बच्चों और आश्रित माता-पिता के लिए मेडिकल की सुविधा भी दी जाएगी.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button