sportsखेल

DC के लिए अलर्ट! 23 करोड़ का ये बल्लेबाज़ बन सकता है सबसे बड़ा खतरा…

Heinrich Klaasen: IPL 2026 के 31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैच में हैदराबाद का एक खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकता है। हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन की, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन 23 करोड़ की कीमत देकर रिटेन किया है। इस सीजन क्लासेन अब तक शानदार फॉर्म में दिखे हैं।

दिल्ली के प्रमुख तेज गेंदबाजों के खिलाफ हेनरिक क्लासेन का रिकॉर्ड है शानदार 

SRH की टीम जब भी मैदान पर उतरती है तो सबसे ज्यादा फोकस अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पर रहता है। लेकिन दिल्ली के खिलाफ मैच में सभी की नजरें हेनरिक क्लासेन पर भी रहने वाली है। क्लासेन का रिकॉर्ड दिल्ली के तीन प्रमुख गेंदबाज लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के खिलाफ शानदार रहा है।

ये तीनों बॉलर्स अभी तक आईपीएल में क्लासेन को अपनी गेंदबाजी से परेशान नहीं कर पाए हैं। लुंगी एनगिडी के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 243 का है। वहीं कुलदीप यादव के खिलाफ क्लासेन ने 192 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं तो वहीं अक्षर पटेल के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 180 का रहा है।

IPL 2026 में अभी तक स्पिनर की गेंद पर आउट नहीं हुए हैं क्लासेन

एनगिडी और कुलदीप के खिलाफ क्लासेन एक भी बार आउट नहीं हुए हैं। वहीं अक्षर 10 पारियों में सिर्फ एक ही बार क्लासेन को आउट कर पाए हैं। आपको बता दें कि IPL 2026 में क्लासेन अभी तक कोई भी स्पिनर क्लासेन को आउट नहीं कर पाया है। अगर क्लासेन अपने शानदार फॉर्म को इस मैच में भी जारी रखते हैं तो वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एक बड़ी पारी खेल सकते हैं।

इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं क्लासेन

IPL के इस सीजन में हेनरिक क्लासेन के बल्ले से खूब रन आए हैं। 30 मैच के खत्म होने के बाद वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अब तक खेली 6 पारियों में वो 3 अर्धशतक की मदद से 283 रन बना चुके हैं। उनके बाद इस सीजन SRH के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ईशान किशन हैं।

उन्होंने 6 मैचों में 213 रन बनाए हैं। दिल्ली के खिलाफ ये मुकाबला SRH के होमग्राउंड में खेला जाएगा। ऐसे में इस मैच में हैदराबाद के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फिर से तबाही मचाते हुए नजर आ सकते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button