इन्द्रजीत सिंह छोटू भैया के करकमलों से भिलाई में महिला रोजगार प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ, सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा…

भिलाई/ सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई की पहल से यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें कौशल विकास से जोड़ने एवं रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसके तहत महिलाओं को दोना पत्तल, रुई बाती, वाईपर, मोप, झोला, सिलाई, कड़ाई,ब्यूटीपार्लर से सम्बंधित निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा l
इस अवसर पर प्रवास आंध्रपाठशाला के अध्यक्ष पापा राव जी, महासचिव दिनेश राव जी, समाज के वरिष्ठ मोहन राव जी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश्वर राव जी, बी कोलम्मा जी, निर्मला देवी जी, प्रमिला देवी जी, वार्ड पार्षद अरविन्द राय जी, योगेश राव जी, पूर्व पार्षद जी राजू जी, शैक्षणिक संस्था के शिक्षकगण, माताएं, बहनें एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आदर्श नगर, कैंप-1, अर्जुन नगर, स्टील नगर, एवं वृंदा नगर से सैकड़ों की संख्या में लोगों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को विशेष बना दिया। महिला रोजगार प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ इन्द्रजीत सिंह छोटू भैया जी करकमलों से उत्साह पूर्वक आरंभ हुआ।
दोना पत्तल, वाईपर, मोप, झोला, रूई बत्ती, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, का प्रशिक्षण महिलाओं को नि शुल्क दिया जाएगा। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उत्साह पूर्वक पहुंचे एवम पंजीयन फार्म ले गये कल से सभी रोजगार कार्य सिखाया जाएगा। सभी माता बहनों एवम तेलुगु पाठशाला के पद अधिकारीयो ने छोटू भैया जी आभार व्यक्त किये।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




