ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की कार्रवाई– गांजा तस्करी में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार, मादक पदार्थ सहित वाहन जप्त…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
थाना सुपेला क्षेत्रांतर्गत चौकी स्मृति नगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 19.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा जुनवानी स्थित इमली तालाब के पास वाहन में मादक पदार्थ गांजा रखकर अवैध विक्रय किया जा रहा है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 20 (ख) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
▪️घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करना
▪️घटनास्थल : इमली तालाब के पास, जुनवानी, दुर्ग
▪️आरोपी का नाम : 1. अश्वनी कुमार प्रजापति, उम्र 40 वर्ष, निवासी आर्य नगर कोहका, दुर्ग
▪️जप्त सामग्री :
1. 2.185 किलोग्राम गांजा
2. सेंट्रो कार क्रमांक CG 04 B 9230
3. मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन (कुल कीमती लगभग 1,71,050 रुपये)
▪️सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, उप निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, आरक्षक कमल नारायण, हर्षित शुक्ला, सविन्दर सिंह एवं उमेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थ गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




