कैरियररोजगार

SSB Constable Recruitment 2026: 800+ पदों पर भर्ती, आज है आवेदन की आखिरी तारीख, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई…

SSB Constable Recruitment 2026: 10वीं पास वालों के लिए सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी निकली हुई है. इसके तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है. सशस्त्र सीमा बल की ओर स कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर के पदों पर 800 से अधिक वैकेंसी निकाली गई है. कब तक आवेदन कर सकते हैं? कैसे और कहां से अप्लाई करें, कितनी सैलरी मिल सकती है? आइए ऐसे तमाम सवाल के जवाब जानने के साथ एएसबी कॉन्स्टेबल भर्ती के बारे में पूरी डिटेल्स जानते हैं.

एसएसबी कॉन्स्टेबल भर्ती की लास्ट डेट

सशस्त्र सीमा बल में 827 कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 मार्च से 20 अप्रैल 2026 तक जारी है. एक महीने की समय सीमा के दौरान योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया है. 20 अप्रैल के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी. हालांकि, उससे पहले योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किन योग्यता की जरूरत?

सशस्त्र सीमा बल में कारीगर, ड्राइवर, पशु चिकित्सक जैसे ट्रेड में भर्ती निकली हुई है. 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य हैं. किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या 10वीं के साथ आईटीआई करने वाले उम्मीदवार सशस्त्र सीमा बल में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. अनुभव की बात करें तो उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड का अनुभव होना चाहिए. न्यूनतम 18 साल और 23 साल या 27 साल वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार योग्य माना जाएगा.

आवेदन शुल्क कितना है?

फॉर्म के साथ आवेदन जमा करने की भी आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026 है. सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्रति आवेदन शुल्क 100 रुपये है. जबकि, महिला समेत एससी और एसटी वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है.

कहां और कैसे करें अप्लाई?

सश्स्त्र सीमा बल में कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर भर्ती के तहत 10वीं पास या 10वीं के साथ आईटीआई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाना होगा. नीचे बताए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस से आवेदन करने का तरीका जानते हैं.

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर भर्ती का नोटिफिकेशन शो होगा.
  3. उस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा.
  4. पहली बार आए हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लें.
  5. पहले से रजिस्टर्ड हैं तो आईडी और पासवर्ड एंटर करके लॉगिन कर लें.
  6. इसके बाद आवेदन पत्र ओपन हो जाएगा उसमें सभी मांगी जा रही डिटेल्स दर्ज करें.
  7. आवेदन फीस जमा करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भी सबमिट कर दें.
  8. आखिर में फॉर्म के कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें और डाउनलोड भी कर लें.

कितनी मिलेगी सैलरी?

सश्स्त्र सीमा बल में अलग-अलग ट्रेड्स की सैलरी भी अलग-अलग होती है. पोस्ट के अनुसार सैलरी दी जाती है. अधिकतम सैलरी लेवल 3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये के बीच है. अधिक जानकारी और पोस्ट संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जा सकते हैं.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button