देश-दुनिया

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यक्रम से वायुसेना के 2 सीनियर अधिकारी गायब…

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की उपस्थिति वाले एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम से वायु सेना के दो शीर्ष अधिकारियों की अनुपस्थिति ने उनकी स्थिति के बारे में अटकलों को हवा दी है। यह घटना तब हुई है, जब जिनपिंग भ्रष्टाचार के आरोप में कई सैन्य अधिकारियों पर सख्त एक्शन ले चुके हैं। पीएलए में सेना के शीर्ष स्तर पर भ्रष्टाचार-रोधी अभियान इन दिनों जोरों पर है।

कहां गायब हुए चीनी सैन्य अधिकारी

राष्ट्रपति शी के कार्यक्रम से वरिष्ठ चीनी सैन्य अधिकारियों के गायब होने की खबर ने खलबली मचा दी है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब चीन का कोई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी गायब हुआ हो, इससे पहले चीन के रक्षामंत्री तक लापता हो चुके हैं, जिनका अभी तक सुराग नहीं लग सका है।

उनकी जगह चीन दूसरा रक्षामंत्री अप्वाइंट कर चुका है। अब सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो के अनुसार नये मामले में जनरल चांग डिंगकिउ और गुओ पुक्सियाओ व्यापक कार्रवाई के कारण रिक्त हुए उच्च स्तरीय पदों को भरने के लिए सोमवार को आयोजित एक समारोह में उपस्थित नहीं थे।

चीनी सेना ने साधी चुप्पी

हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, 58 वर्षीय चांग को लंबे समय से एक उभरते हुए सैन्य अधिकारी के रूप में देखा जा रहा है, जिन्हें पदोन्नति की राह पर तेजी से आगे बढ़ने का गौरव प्राप्त है। खबर में कहा गया है कि वह कई वर्षों तक अपने पद पर सबसे कम उम्र के अधिकारी रहे और अगस्त 2021 में 54 वर्ष की आयु में वायु सेना कमांडर के रूप में उनकी पदोन्नति हुई।

चांग की प्रोफाइल चीनी सर्च इंजन ‘बायदू’ पर पिछले सप्ताह से अनुपलब्ध है। चीनी सेना ने चांग की स्थिति पर कोई बयान नहीं दिया है। चिनफिंग ने सेना पर अपना मजबूत नियंत्रण बरकरार रखते हुए पिछले दो वर्षों में भ्रष्टाचार-रोधी अभियान के तहत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त किया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button