
भिलाई | सामाजिक सरोकार शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ की पहल पर एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केम्प-2, भिलाई के 11 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को कुल ₹60,800 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
अनाथ और असहाय बच्चों को मिला शिक्षा का सहारा
छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके
-
किसी के माता का निधन हो चुका है,
-
किसी के पिता नहीं रहे,
-
या किसी के माता-पिता दोनों इस दुनिया में नहीं हैं।
इन परिस्थितियों में पढ़ाई जारी रखना उनके लिए बेहद कठिन था। ऐसे में सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा दी गई यह सहायता उनके भविष्य के लिए एक मजबूत सहारा बनी है।
समिति पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर समिति के कई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्कूल परिवार मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
-
महासचिव मलकीत सिंह
-
उपाध्यक्ष जोगा राव
-
शाहनवाज़ कुरैशी
-
अनिल चौधरी
-
निर्मल सिंह ‘निम्मे’
-
रमन राव
-
इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’
-
वाजिद अंसारी
-
रमन सारथी
-
गुरप्रीत सिंह
-
पंकज शर्मा
-
सोम सिंह
-
डॉ. हरजिंदत सिंह
इसके साथ ही विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिक्षा से ही बदलेगा भविष्य
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो हर परिस्थिति में बच्चों को आगे बढ़ने की शक्ति देता है। सर्व समाज कल्याण समिति आगे भी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए इसी तरह सहयोग करती रहेगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




