chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

कोसरिया यादव युवा समाज ने किया कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का सम्मान…

दुर्ग। कोसरिया यादव युवा समाज, मठपारा दुर्ग द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर समाजजनों ने पुष्पगुच्छ एवं शाल-श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने समाज के भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें समाज का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला है।

श्री यादव ने समाज के लोगों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विशेष रूप से नारी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा दे सकती है। आज नारी शक्ति समाज के सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। ऐसे में हर परिवार को अपने बच्चों—विशेषकर बेटियों—को अवश्य पढ़ाना चाहिए।

मंत्री यादव ने उपस्थितजनों को शासन की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक उन्नति से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी तथा इनका लाभ लेकर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने युवा समाज को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, पार्षद नरेंद्र बंजारे, द्वारिका साहू, गोविन्द देवांगन, कुलेश्वर साहू, गुलाब वर्मा, कमल देवांगन, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, बंटी चौहान, कौशल साहू, लोकेश यादव, पुन्नाराम यादव, नारायण यादव, अरुण यादव, ईश्वर यादव, गणेशराम यादव, सुरेश यादव, पवन यादव, दादू अहीर, डॉ. मनोज यादव, सुखदेव यादव सहित सामाजिकजन उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button