
दुर्ग । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.09.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिली की रामनगर मुक्तिधाम शासकीय स्कूल के पास कुछ लोग कल्याण, राजधानी नामक सट्टा गेम मे अंको पर रुपए पैसों का दाव लगाकर सट्टा खेल एवं खिला रहे है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर पहुॅचने पर कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम (1) सुरज वर्मा (2) कुलेश्वर साहू (3) विकाश शर्मा (4) आजम अहमद बताए तथा कल्याण, राजधानी नामक गेम में अंको पर रूपए –पैसों का दाव लगाकर सट्टा धनसिंह देवांगन निवासी रूआबांधा भिलाई के साथ खेलना तथा खिलाना बताये।
जिनके कब्जे से 01 नग किपेड मोबाईल, 03 नग एन्ड्राईड मोबाईल, जिसमें करीबन 35 लाख रूपए का सट्टा खेलने एवं खिलाने के वाट्सएप चैट मिले है तथा नगदी 6,000/- रूपए को समक्ष गवाहो के कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपीगणें का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपी (01) आजम अहमद उम्र 35 वर्ष साकिन शॉप न0 66 सेक्टर-7 भिलाई (02) विकास शर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन ग्रिनवेली जुनवानी ए/13 मकान न0 08 सुपेला भिलाई (03) कुलेश्वर कुमार साहू उर्फ कुल्लु उम्र 45 वर्ष साकिन रामनगर साहु पारा थाना वैशाली नगर (04) सुरज वर्मा उम्र 62 वर्ष साकिन रामनगर मुक्तिधाम शासकीय स्कुल वैशाली नगर को दिनांक 14.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। एक आरोपी धनसिंह देवांगन निवासी रूआबांधा की पता तलाश जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भुमिका रही।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




