
दुर्ग। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.08.2025 को जरिये मुखबीर से मौखिक सूचना मिली की शांति नगर प्रशांत बंछोर का खुला मकान भिलाई 3 मे प्लास्टिक का बना चौकोर गुल गोटी जिसमे चारो ओर एक दो चार की संख्या मे गोल चिन्ह से रूपये पैसों का हार जीत का दाव लगाकर जुआं खेल रहें हैं कि सूचना पर सूचना तस्दीकी जुआं रेड कार्यवाही पर शांति नगर प्रशांत बंछोर का खुला मकान भिलाई 3 खुला कमरा मे लाईट जलाकर बैठकर रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर जुआं खेलते मिले जिसे मौके पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के घेराबंदी कर जुआं खेलते पकड़ा गया।
जिसमे से 1. सुरज कुमार सोनी के पास से 700 रू फड से 1300 रू 2. हरीश तारक के पास से 500 रू फड से 2000 रू , 3. राजू मारकंडे के पास से 700 रू फड से 2400 रू , 4. अश्वनी सिंघानिया के पास से 1170 रू फड से 2000 रू , *कुल जुमला रकम 10770 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 के अंतर्गत घटित करना पाये जाने से आरोपियो के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया है।
अपराध क्रमांक 322/2025 धारा – छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5
नाम आरोपीगण – 1. सुरज कुमार पता इंदिरा पारा संतोषी मंदिर के सामने थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग
2.हरीश तारक पता दुर्गा पंडाल के पास शांति नगर भिलाई 3 थाना पुरानी भिलाई
3 राजू मारकंडे पता पीएम आवास चरौदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग.
4.अश्वनी सिंघानिया पता गतवा तालाश शांति पारा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




